best news portal development company in india

जन्मदिन पर राम बाबू द्विवेदी के आवास पर दिनभर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता

SHARE:

रामनगर/बाराबंकी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राम बाबू द्विवेदी ने बुधवार को अपना जन्मदिन रामनगर स्थित अपने निजी आवास पर सादगी, आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया। जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दिनभर शुभचिंतकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं तथा पार्टी पदाधिकारियों का आना-जाना बना रहा, जिससे उनके घर पर उत्सव जैसा माहौल रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ हुई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई और दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान कई स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि भी उनके आवास पहुंचे। विशेष रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेज प्रताप सिंह  ने श्री द्विवेदी को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

जन्मदिन समारोह के दौरान राम बाबू द्विवेदी ने बच्चों, वृद्ध माताओं-बहनों तथा युवाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद करना ही जीवन का सच्चा उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

श्री द्विवेदी ने शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा और सामाजिक सहभागिता ही जीवन की वास्तविक उपलब्धि है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

समारोह में नागेंद्र सिंह, देवेश शुक्ला, मोनू भास्कर, रामपाल, बीडीसी आलोक सोनी, शुभम सोनी, हिमांशु सोनी, वैभव मिश्रा सहित कुसेन्द्र सिंह, मयंक बाजपेयी, लीलाधर मिश्रा, लोकेंद्र सिंह, सुरेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Up Headlines 24
Author: Up Headlines 24

Leave a Comment