best news portal development company in india

सीडीओ गुलाब चन्द्र का औचक निरीक्षण, ई-ऑफिस संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

SHARE:

शाहबाद। मुख्य विकास अधिकारी श्री गुलाब चन्द्र ने विकास खण्ड कार्यालय शाहबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटल सहायकों—आवास पटल, शिकायत पटल, स्थापना पटल एवं आंकिक पटल—को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने पटल से संबंधित पत्रों को पत्रावलियों में सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संधारित करें।

उन्होंने शासन, आयुक्त, जिलाधिकारी, जनसुनवाई एवं आईजीआरएस स्तर से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को निर्धारित समयावधि में सूचना उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि विकास खण्ड में जिन भी निर्माण कार्यों के सापेक्ष भुगतान किए जा रहे हैं, उनकी समस्त पत्रावलियाँ शत-प्रतिशत ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयी कार्यों का निष्पादन अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली से किया जाए, जिससे पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित हो सके।

इसके अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी को विकास खण्ड परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी शाहबाद श्री धीरेन्द्र पाल सिंह चौहान, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), बीएमएम (एनआरएलएम), बाल विकास परियोजना कार्यालय की सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Up Headlines 24
Author: Up Headlines 24

Leave a Comment