लखनऊ। 23 फरवरी 2026
डा. रामकृष्ण स्वर्णकार, एडीजी पीएसी ने सोमवार को मुख्यालय सभागार में समस्त आईजी पीएसी जोन एवं डीआईजी सेक्टर्स के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, प्रशासनिक व्यवस्था तथा निर्माण कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कार्मिकों के वार्षिक मन्तव्य, पत्रावलियों के बीडिंग आउट, वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं फायरिंग, प्रशिक्षण की वर्तमान स्थिति तथा पूर्व में निर्गत परिपत्रों एवं निर्देशों के अनुपालन की गहन समीक्षा की गई। इसके साथ ही विभागीय कार्यवाही एवं दण्ड की स्थिति, विभिन्न शाखाओं के मासिक निरीक्षण और निर्माण कार्यों की प्रगति एवं बजट की स्थिति पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर श्री किरीट राठौड, डीआईजी लखनऊ अनुभाग ने भवन निर्माण कार्यों की निगरानी एवं गुणवत्ता नियंत्रण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं अतुल शर्मा, डीआईजी पीएसी रेंज कानपुर ने भी अपने रेंज में चल रहे कार्यों एवं व्यवस्थाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
समीक्षा के उपरांत एडीजी पीएसी ने सभी अधिकारियों को विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





