best news portal development company in india

बरसाना होली ड्यूटी में ईमानदारी की मिसाल, एडीजी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने किया सम्मानित

SHARE:

 

बरसाना होली ड्यूटी के दौरान पीएसी जवानों की ईमानदारी की मिसाल सामने आई है। इस सराहनीय कार्य पर एडीजी पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने कर्मियों की खुलकर प्रशंसा करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित करने के निर्देश दिए हैं।

दिनांक 25 फरवरी 2026 को बरसाना होली ड्यूटी के दृष्टिगत डी दल, 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का व्यवस्थापन राधा कृष्ण कॉलेज ऑफ एजुकेशन, छाता रोड, बरसाना जनपद मथुरा में किया गया था। ड्यूटी के दौरान दलनायक श्री कमलेश ठाकुर एवं पीसी श्री लक्ष्मण सिंह को एक पॉलीथिन में मोबाइल फोन, ₹7,530 नकद राशि तथा कुछ पहचान पत्र प्राप्त हुए।

दस्तावेजों के आधार पर जांच करने पर उक्त सामान श्री अमन शर्मा निवासी बरसाना, जनपद मथुरा का पाया गया। संबंधित व्यक्ति को तत्काल सूचना देकर बुलाया गया और सत्यापन के उपरांत उनका मोबाइल फोन, ₹7,530 की नकद धनराशि एवं सभी पहचान पत्र सकुशल सुपुर्द कर दिए गए।

इस ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा को गंभीरता से लेते हुए एडीजी पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार ने संबंधित कर्मियों की सराहना की तथा सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा को उन्हें नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने हेतु निर्देशित किया।

पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से जारी इस सूचना के अनुसार होली जैसे बड़े आयोजन के दौरान भी जवानों की सजगता और ईमानदारी ने विभाग की छवि को और मजबूत किया है।

Up Headlines 24
Author: Up Headlines 24

Leave a Comment