best news portal development company in india

सोहावल जनपद अयोध्या को मिली नई महिला एसडीएम, सुनीता देवी ने संभाला कार्यभार

SHARE:

अयोध्या। झांसी जनपद की मूल निवासी और 2022 बैच की पीसीएस अधिकारी सुनीता देवी ने सोमवार को अयोध्या जिले की सोहावल तहसील में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पद का कार्यभार संभाल लिया। वह इस तहसील में नियुक्त होने वाली सातवीं महिला एसडीएम हैं।

सुनीता देवी की तैनाती इससे पहले अगस्त 2024 में अयोध्या में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी, जहां उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया। एसडीएम बनने से पहले वह लगभग दो महीने तक नगर पंचायत खिरौनी की अधिशासी अधिकारी (ईओ) के रूप में कार्यरत रहीं।

एसडीएम पद पर यह उनकी पहली नियुक्ति है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और आम जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर देने की बात कही। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने नई एसडीएम का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में बेहतर प्रशासन की उम्मीद जताई।

Up Headlines 24
Author: Up Headlines 24

Leave a Comment