रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल महादेवा में बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने की। इस अवसर पर रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक और भाजपा नेत्री अलका मिश्रा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
यात्रा की शुरुआत भाजपा कार्यालय, पुलिस चौकी के पास से हुई। देशभक्ति के नारों से गूंजती यह यात्रा महादेवा के मुख्य बाजार, लोधौरा चौराहा और एचपी पेट्रोल पंप से होती हुई पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया है। तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है और इसे बनाए रखने के लिए देश का हर नागरिक समर्पित है।
इस मौके पर शिव गोविंद अवस्थी, अमित सिंह, कमलेश अवस्थी, महेश तिवारी, रंजीत कौशल, श्रवण शुक्ला, मोनू भास्कर, अजय गुप्ता, मनोज मिश्रा, नागेंद्र सिंह, गिरीश शर्मा और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे, चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी और पुलिस टीम ने संभाली।





