best news portal development company in india

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में दिव्यांगजन की समस्या का त्वरित समाधान कराया

SHARE:

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत धमोरा मिलक निवासी दिव्यांग श्री सूरज अपने माता-पिता के साथ पहुंचे और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपा।

जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने प्रार्थना-पत्र का अवलोकन करने के बाद अत्यंत संवेदनशीलता के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुश्री प्रतिभा पाल से दूरभाष पर बातचीत कर आवश्यक सुविधाएँ तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक दिव्यांगजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निर्देशों के अनुपालन में कुछ ही समय में सभागार में दिव्यांगजन हेतु ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इसके बाद जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक श्री विद्या सागर मिश्र ने स्वयं ट्राईसाइकिल प्रदान कर श्री सूरज को सौंपा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित दिव्यांगजन हितकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को स्वावलंबन एवं सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों को सभी आवश्यक सहायता एवं योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

दिव्यांग सूरज एवं उनके परिजनों ने प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

Up Headlines 24
Author: Up Headlines 24

Leave a Comment