best news portal development company in india

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों का संवाद — गन्ना मूल्य वृद्धि पर बाराबंकी के किसानों ने जताया आभार

SHARE:

 

लखनऊ, 30 अक्तूबर।
गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि के उपलक्ष्य में आज मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ में “किसान संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए किसान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का अभिनंदन करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
किसानों की तरफ से कामेश्वर सिंह एवं रामबाबू द्विवेदी प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा ने योगी जी को हल एवं पुष्प गुच्छ भेंट किया
किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के दाम में ₹30 प्रति कुंतल की वृद्धि कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश के किसानों को लगभग ₹3000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि “किसानों की समृद्धि ही राज्य की प्रगति का आधार है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

बाराबंकी के किसानों ने रखा अपना पक्ष

इस संवाद कार्यक्रम में बाराबंकी जिले से आए किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया।
प्रतिनिधिमंडल में
अशोक कुमार, आशुतोष नवीन आशीष वर्मा , राम मूर्ति निषाद, रवि उपाध्याय, भवन कुमार, राजा राम निषाद, राकेश मिश्र, रामनाथ कोरी, धरासिंह यादव, विनोद वर्मा, हंसराज त्रिपाठी शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान राजेश पांडेय, रामसहाय एवं संतोष बाजपेई (अमोली हिसामपुर) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष किसानों की समस्याओं और सुझावों को प्रमुखता से रखा,
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह जी अशोक शुक्ला अमित सिंह श्रवण शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, किसान नेता और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Up Headlines 24
Author: Up Headlines 24

Leave a Comment