best news portal development company in india

एडीजी पीएसी डॉ. स्वर्णकार ने गोरखपुर में सुरक्षा और ट्रेनिंग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

SHARE:

गोरखपुर। प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सुरक्षात्मक तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी, डॉ. राम कृष्ण स्वर्णकार ने शनिवार, 13 जुलाई 2025 को गोरखपुर के विभिन्न सुरक्षा एवं प्रशिक्षण स्थलों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।

अपने दौरे के दौरान एडीजी पीएसी ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी बलों की तैयारियों का जायज़ा लिया और मंदिर कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को भी परखा। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्माणाधीन वीरांगना झलकारी बाई महिला बटालियन परिसर, 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, वाहिनी बैरक, कार्यालय, पुलिस मार्डन स्कूल सहित शस्त्रागार एवं अन्य प्रचलित निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में डॉ. स्वर्णकार ने आगामी आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) प्रशिक्षण के लिए तैयार किए जा रहे आरटीसी कार्यालय, बैरक, क्लासरूम और भोजनालय जैसी सुविधाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत एक सैनिक सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें एडीजी पीएसी ने उपस्थित जवानों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन और तत्परता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

डॉ. स्वर्णकार ने कहा कि पुलिस बल का मनोबल ऊंचा रखना और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। प्रशिक्षण, आवास और दैनिक जरूरतों की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी तो जवानों की कार्यक्षमता भी स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी।

Up Headlines 24
Author: Up Headlines 24

Leave a Comment