best news portal development company in india

सिरोलीगुंग (सिरौलीगौसपुर), बाराबंकी में चला “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

SHARE:

भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी नागेन्द्र प्रताप सिंह ने किया पौध वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

श्रावस्ती। पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी नागेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत बीहड़-सिरोलीगुंग में पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को नीम, आम, अमरूद, सहजन सहित कई छायादार और फलदार पौधे वितरित किए गए।

इस मौके पर नागेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करे, तो यह धरती और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर उपहार होगा।

कार्यक्रम में ग्रामवासियों का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में लोग पौधे प्राप्त करने के लिए पहुंचे और उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनिल सिंह, रामपाल बीडीसी (तेलवारी), कायूम अली, अरमान खान, बड़कू यादव, राधेश्याम यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे बांटना नहीं था, बल्कि लोगों को जागरूक करना भी था कि वे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करें और अपने गांव को हराभरा बनाने में सहयोग करें। इस प्रयास की चारों ओर सराहना हो रही है और यह अभियान धीरे-धीरे जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

Up Headlines 24
Author: Up Headlines 24

Leave a Comment