best news portal development company in india

एडीजी डॉ. राम कृष्ण स्वर्णकार ने लिया वृक्षारोपण अभियान में भाग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

SHARE:

लखनऊ। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 35वीं वाहिनी पीएसी में “वृक्षारोपण अभियान-2025” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डॉ. राम कृष्ण स्वर्णकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

डॉ. स्वर्णकार ने कहा कि प्रदेश में चल रहा वृक्षारोपण अभियान न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वातावरण देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान हर व्यक्ति को भावनात्मक रूप से जोड़ता है, जिससे जनभागीदारी और ज़िम्मेदारी दोनों बढ़ती हैं।

एडीजी ने उपस्थित अधिकारियों और जवानों को अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल हो और उनका संरक्षण बच्चों की तरह किया जाए।

इस अवसर पर पीएसी के , जवान, स्थानीय विद्यालयों के छात्र और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. स्वर्णकार ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि एक पौधा लगाना सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि जीवन को सुरक्षित करने की दिशा में किया गया पवित्र प्रयास है।

Up Headlines 24
Author: Up Headlines 24

Leave a Comment