best news portal development company in india

श्रावस्ती ने रचा इतिहास, संभव अभियान में प्रदेश में टॉप – डीएम अजय द्विवेदी की कुशल नेतृत्व क्षमता की सराहना

SHARE:

श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश:

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से चलाए जा रहे संभव अभियान के चौथे चरण में श्रावस्ती जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता सिर्फ विभागीय प्रयासों की नहीं, बल्कि बेहतर प्रशासनिक नेतृत्व, जमीनी स्तर पर कार्य कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदाय के समर्पण की मिसाल बन गई है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि के बाद डीएम द्विवेदी राज्यभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने न केवल इस अभियान को गंभीरता से लिया, बल्कि इसकी निगरानी और निष्पादन में खुद व्यक्तिगत रुचि ली।

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा:

“यह सम्मान मेरी नहीं, पूरी टीम की जीत है। बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और समुदाय – सभी ने मिलकर इस दिशा में अथक प्रयास किया है। इस सफलता से यह साबित होता है कि जब जनभागीदारी और प्रशासनिक प्रतिबद्धता साथ आ जाएं तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता।”

श्रावस्ती का नाम इस सूची में सबसे ऊपर आने के साथ ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रशासन और विभागीय अधिकारी इसे और बेहतर करने की दिशा में प्रतिबद्ध हैं।

संभव अभियान के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के टॉप-5 जिले रहे:

  1. श्रावस्ती
  2. वाराणसी
  3. उन्नाव
  4. फर्रुखाबाद
  5. चंदौली

यह उपलब्धि श्रावस्ती के लिए एक नई पहचान है और डीएम अजय द्विवेदी की कुशल नेतृत्व क्षमता का सशक्त प्रमाण भी। जनता और प्रशासन के बीच बना यह भरोसा निश्चित रूप से जिले को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।

Up Headlines 24
Author: Up Headlines 24

Leave a Comment