
नोएडा: भाजपा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा, रामबाबू द्विवेदी ने आज नोएडा में विकास गौर के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और प्रतिष्ठान के प्रमुख श्री विकास गौर को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस उद्घाटन समारोह में नोएडा भाजपा की मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम वीर सिंह आवना सहित कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। समारोह में शिव कुमार मिश्रा, अमित मिश्रा, अनूप सिंह प्रधान, श्राजेश गौतम, अरुण त्यागी, नवीन त्यागी, गौरव सिंह, अशोका नंदजी बिसरख और स्वामी सतीश जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने विकास गौर की मेहनत और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नेताओं ने विकास गौर को उनके नए उद्यम के लिए बधाई दी और उन्हें सफलता की कामना की।





